फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में निकली तिरंगा यात्रा

13 अगस्त को सिकंदराराऊ में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने किया। यह यात्रा कोतवाली से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और मंडी गांधीगंज में समाप्त हुई। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा झंडा लिए शामिल हुए। उन्होंने देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाए। स्कूली छात्र-छात्राओं ने चंद्रशेखर आजाद और भारत माता समेत कई महापुरुषों के स्वरूप धारण किए। नगर पालिका कार्यालय से भी एक तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें जीपीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं शामिल थीं। पालिका अध्यक्ष मुशीर अहमद कुरैशी और अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना ने यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें