प्रशासनिक स्तर से कोई पहल नहीं होने से युवाओं ने खुद ही सादाबाद की करबन नदी की सफाई का मोर्चा संभाल लिया है। 23 मई की शाम दर्जनों युवा नदी में उतर पड़े और कई घंटों तक श्रमदान कर सफाई की। नदी में जमा गंदगी, कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक को बाहर निकाला। पुल पर फल एवं सब्जी की ढकेल लगाने वाले विक्रेताओं को भी जागरूक किया। उनसे कहा कि नदी में कूड़ा या गंदगी न फेंकी जाए।