हाथरस में सिकंदराराऊ के अगसौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 से लेकर 12 तक के सैकड़ों छात्र मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं । तहसील की तरफ से आ रहे बच्चों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक कर साइड से बैठा दिया। बच्चे मौके पर हाथरस के जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं।