हाथरस एएसपी ने बताया कि 22 अप्रैल को को राजनीतिक पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तथा सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें जनपद हाथरस में एक कुशवाह परिवार की एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना कारित की गयी व थाने पर लिखित सूचना देने पर भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गयी है तथा बाद में उसकी हत्या कर दी गई। वायरल वीडियो के संबंध में जांच की गई तो पता चला कि जनपद हाथरस में इस प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई है,उपरोक्त कथन पूर्णत: असत्य है।