हाथरस किला स्टेशन से दिल्ली को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जैसे ही हाथरस किला स्टेशन पर पहुंची, ट्रेन का पिछला पैंटो अचानक ओएचई लाइन में फंस गया। पैंटो व ओएचई लाइन दोनों टूट गए। करीब एक घंटे से ट्रेन खड़ी है। ब्रांच लाइन होने के कारण कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।