हाथरस के सादाबाद थाना अंतर्गत आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौधरी चरण सिंह तिराहे के निकट 6 मार्च की देर रात बायोपैक्स पॉलीथिन प्लांट में आग लग गई। आग लगने से 38 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र निरंजन सिंह निवासी मीरपुर की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। प्लांट में अंदर गए प्रदीप पुत्र दिगम्बर सिंह निवासी मीरपुर झुलस गए। प्लांट के सामने एक हॉस्पिटल में काम करने वाला भूपेंद्र निवासी किसी तरह प्रदीप को प्लांट से बाहर ले आया।