फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के सादाबाद में पंडित योगेश शरण शास्त्री के पूजन के लिए गुरु पूर्णिमा पर पहुंचे शिष्य

श्रद्धा और समर्पण के भाव के साथ गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व नगर और क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन शिष्यों ने अपने अपने गुरु का पूजन किया, उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें प्रणाम करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। शिष्यों द्वारा उनके उपदेशों का स्मरण किया गया। नगर के पंडित योगेश शरण शास्त्री के आवास पर शिष्यों की भीड़ लगी रही। सुबह से ही गुरु आराधना के लिए यहाँ शिष्यों के आगमन का सिलसिला जारी रहा। शिष्यों ने अपने गुरु की पूजा कर खुद को सौभाग्यशाली मानते हुए उनका आशीर्वाद लिया। काफ़ी शिष्यों ने अपने गुरु को सम्मानित किया। शिष्य अजय गर्ग, सौरभ अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें