हाथरस जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सलेमपुर में विकसित किए जा रहे नए औद्योगिक क्षेत्र में अब बड़े निवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण में एक प्रमुख कंपनी को बीयर कैन निर्माण प्लांट स्थापित करने के लिए 34 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इस परियोजना में करीब 3250 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।