हाथरस के गांव पिपरामई निवासी सेना के जवान भवानीशंकर (32) की अचानक मौत हो गई। असम में ड्यूटी कर रहे भवानी छुट्टी बिताने के लिए घर लौट रहे थे। रविवार को रास्ते में टेंपो में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। सोमवार शाम को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।