हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नगर पालिका परिषद के विभिन्न प्रमुख जल निकासी स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खाती खाना, गणेशगंज मुख्य ड्रेनेज, ढकपुरा रोड स्थित वाटर वर्क्स पार्क, आगरा रोड, सरस्वती इंटर कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज, आवास विकास कॉलोनी तथा स्टेट बैंक कॉलोनी सहित शहर के प्रमुख नालों एवं जल निकासी स्थलों का निरीक्षण किया।