हाथरस। शहर के व्यस्ततम घंटाघर-बैनीगंज तिराहा मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम दो सांड़ों की भिड़ंत से अफरा-तफरी मच गई। करीब आधे घंटे तक चली लड़ाई के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों में भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। दुकानदारों ने सुरक्षा के लिहाज से दुकानों के शटर बंद कर ग्राहकों को अंदर कर लिया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने दोनों सांड़ों को अलग कराया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।