सादाबाद कोतवाली अंतर्गत बिसावर गांव में घर के बाहर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित मुबारक ने इस संबंध में कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों हमलावर युवक कैद हो गए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर ने इसकी जानकारी दी।