फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में पूर्व मंत्री बेटे के पर जानलेवा हमला, समर्थक की मौत

आशीष शर्मा, अमर उजाला टीवी/ हाथरस Updated Thu, 09 Feb 2017 08:59 AM IST

हाथरस में पूर्व मंत्री व बसपा नेता रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ। ये वारदात सहपऊ के गांव मानिकपुर में चुनाव प्रचार के दौरान हुई। यहां रामवीर व सादाबाद के मौजूदा विधायक व सपा प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल के समर्थकों में झगड़ा हुआ। आरोप है कि इस दौरान चिराग पर गोली चलाई गई, जो उनके समर्थक पुष्पेंद्र के पेट में लग गई। पुष्पेंद्र को गंभीर अवस्था में सादाबाद से आगरा रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई। हत्या से पूरे इलाके में तनाव है। रामवीर उपाध्याय और देवेंद्र अग्रवाल के बीच पुरानी दुश्मनी है। दोनों पक्षों से कई मुकदमे भी दर्ज कराए जा चुके हैं। इस बार रामवीर और देवेंद्र सादाबाद सीट से आमने-सामने हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें