फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए फर्रूखाबाद निवासी एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो जोड़ी चांदी की पायल और तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फर्रूखाबाद जनपद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के महरूपुर आबादनगर निवासी अंकित को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि 12 अगस्त 2023 को सदरपुर गांव में शरद द्विवेदी की निर्माणाधीन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दस दिसंबर 2024 को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ निजामपुर गांव में सुखदेवी के मकान में भी उसने चोरी की थी। कोतवाल ने बताया कि अंकित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें