फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहा बुजुर्ग डूबा, तलाश में जुटी पुलिस

भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने की कोशिश कर रहा 60 वर्षीय बुजुर्ग शुक्रवार शाम गंभीरी नदी में डूब गया। घटना हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के भदार गांव के पास हुई। सूचना पर पुलिस, गोताखोर और परिजन मौके पर पहुंचे। देर शाम तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग सका था। भदार गांव निवासी कल्लू (60) खेती करते हैं। शुक्रवार दोपहर वह भैंस चराने के लिए गांव के पास बहने वाली गंभीरी नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान उनकी भैंस नदी में चली गई। कल्लू भी भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने लगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें