गंगा में श्रद्धालुओं को लेकर चलने वाली नावों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गंगा में एक नाव को दूसरी नाव से बांधकर खींचकर ले जाया जा रहा है। वीडियो में दोनों नावों पर श्रद्धालु बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक नाव में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे दूसरी नाव के सहारे खींचकर ले जाया जा रहा था, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में डाली गई।