पहलगाम हमले को लेकर लोगों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोग तमाम तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जता रहे हैं। रविवार की सुबह हापुड़ में मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में लोगों ने सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर उस पर चप्पल मारी। सभासद रुद्राक्ष त्यागी ने बताया कि हर दिन वार्ड के अलग-अलग मोहल्ले और सड़कों पर इस प्रकार से पाकिस्तान का झंडा बनाकर विरोध प्रदर्शन किया जाता रहेगा।