आरा मशीन संचालकों की शिकायत पर हापुड़ सदर विधायक विजय पाल आढ़ती ने डीएफओ अर्शी मालिक से फोन पर बात की। डीएफओ से वार्ता करते विधायक हापुड़ ने कहा कि वन विभाग में पहले थोड़ा जाता था सुविधा शुल्क, अब ज्यादा की डिमांड हो रही है। व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो मामले की शिकायत मंत्री व मुख्यमंत्री से की जाएगी। विधायक का फोन पर बात करते हैं वीडियो वायरल हो रहा है।