फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में जिला अधिकारी अभिषेक पांडे और पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, बिजली, जल निगम सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज की गईं। जिला अधिकारी अभिषेक पांडे ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। वहीं पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने लंबित मामलों की समीक्षा भी की और जिन शिकायतों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उनके लिए समयसीमा निर्धारित कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें