एक राष्ट्र-एक चुनाव के महत्व पर भाजपा युवा मोर्चा युवा सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि देश की प्रगति के लिए एक देश एक चुनाव जरूरी है। रविवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी की। मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व विशिष्ट अतिथि सुनील पाठक, ब्रजकिशोर गुप्ता, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, नरबिंद सिंह ने विचार व्यक्त किया। संचालन युवा मोर्चा के जिला संयोजक राजदीप सिंह ने किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता ने अपने विचार रखे।