फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जीएसटी इंटेलिजेंस टीम ने छापेमारी कर एसएनके डीलर के गोदाम का माल व लोडर किया सीज

कर चोरी की आशंका पर मुख्यालय में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की पांच सदस्यीय टीम ने लखनऊ पुलिस बल के साथ मुख्यालय स्थित एसएनके पान मसाला डीलर के यहां छापामारी की। शुक्रवार को पहुंची टीम गोदाम में ताला पड़े होने के कारण बाहर निगरानी करती रही। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद शनिवार करीब ढाई बजे गोदाम का ताला काट साक्ष्य जुटाए। गोदाम में रखे अभिलेखों के निरीक्षण के अलावा माल की गिनती की गई। इससे पूर्व शुक्रवार रात टीम ने बाहर खड़े एसएनके लदे लोडर को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया। कार्रवाई से नगर के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें