फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देसराज ने पूर्व सीएम पीके धूमल से की मुलाकात

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देसराज शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। हाल ही में देसराज शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नियुक्त हुए हें। बैठक के दौरान जमीनी स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने देसराज शर्मा को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उन्हें पार्टी के आदर्शों के प्रति समर्पण, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहने की सलाह दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, जिला आईटी सह संयोजक अश्वनी गांधी, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें