हमीरपुर जिले में तपोभूमि जा रहे बाइक सवार युवक को छोटे पावर हाउस के पास मौदहा की ओर से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल भेजा गया। कानपुर-सागर हाईवे पर जाम होने के कारण निजी वाहन तीन घंटे तक फंसा रहा। इससे इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।