हमीरपुर जिले में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी है। यहां पर शिक्षण समय से शुरू नहीं होते हैं। विद्यालय पहुंचने वाले बच्चे पहले झाड़ू थामते हैं और स्कूल की सफाई करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मौदहा क्षेत्र के मकरांव गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीएसए आलोक सिंह चंदेल का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।