उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा को लेकर हमीरपुर जिले में छह केंद्रों पर आयोजित हो रही है। रविवार को घने कोहरे के बीच केंद्रों पर अभ्यर्थियों का सघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया है। दो पॉलियों में 2382 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में परीक्षार्थियों के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है।