सोमवार से हमीरपुर और बांदा के बीच चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे का पर्दा गिर गया। अपने प्रेमी दूल्हे को किडनैप करनेवाली रिवॉल्वर रानी ने मीडिया के सामने लड़के को डरपोक कहा और बोली कि इसे चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। वहीं शादी के सवाल पर रिवॉल्वर रानी ने धीमी आवाज में कहा कि अब भी अपने प्रेमी से शादी करने को तैयार है।