स्वास्थ्य विभाग ने होली से पहले गोरखपुर में छापेमारी की कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 600 किलोग्राम नकली मावा बरामद किया गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसके अलावा कई खाने के ऐसे सामानों को जब्त किया जिनमें मिलावट की गई थी। छापेमारी की कार्रवाई को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजित कुमार ने तफ्सील से जानकारी दी।