फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में चढ़ा देशभक्ति का रंग

Akash Dwivedi Updated Wed, 12 Aug 2026 08:04 PM IST

स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही शहर के बाजारों में देशभक्ति का रंग चढ़ने लगा है। स्कूलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों में देशभक्ति से जुड़ी पोशाकों की मांग बढ़ गई है। बच्चे भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की वेशभूषा पसंद कर रहे हैं। बाजार में दुकानों पर तिरंगे, स्वतंत्रता सेनानियों की पोशाक और उनसे जुड़ी सामग्री की खरीदारी के लिए अभिभावक पहुंच रहे हैं। कई बच्चे अपनी पसंद की पोशाक पहले से बुक करा रहे हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में अलग अंदाज में नजर आ सकें। दुकानदारों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले देशभक्ति से जुड़ी पोशाकों की मांग में तेजी आती है। इस बार भी स्कूलों के कार्यक्रमों को लेकर अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। दुकानदारों ने बच्चों की पसंद को देखते हुए अलग-अलग स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्ति पात्रों की पोशाकें उपलब्ध कराई हैं। बच्चों में दिख रहा उत्साह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में बच्चे केवल पोशाक पहनने तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के संवाद और उनके जीवन से जुड़े प्रसंग भी प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहे हैं। इससे बाजार में देशभक्ति से जुड़ी सामग्री की मांग बढ़ी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें