फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुल निर्माण के लिए सिर मुड़वाकर प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश

गोंडा। इटियाथोक क्षेत्र के जर्जर बिसुही पुल के नव निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। धरना-प्रदर्शन के 14वें दिन शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध दर्ज कराते हुए पुल के नीचे बैठकर सिर मुड़वाया और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से मांग उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। जिला उपाध्यक्ष युगांक मिश्रा ने बताया कि अब तक हजारों लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज चुके हैं और 12 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है। इसके बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडवाकर विरोध जताया और अपने कटे बाल मुख्यमंत्री को समर्पित करने की घोषणा की। मोहनपुर निवासी भूपेन तिवारी ने कहा कि वह प्रतिदिन इसी पुल से होकर निजी कंपनी में नौकरी के लिए जाते हैं। जर्जर हालत के कारण घंटों जाम में फंसना पड़ता है, जिससे वेतन भी कटता है। उन्होंने छात्र पंचायत के आंदोलन का समर्थन करते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पुल का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की। प्रदर्शन में अभिषेक वर्मा, आदित्य द्विवेदी, हिमांशु मिश्रा, सरताज, शहजादा, शुभम, अमन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें