फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उपनिरीक्षक गिरफ्तार, मारपीट का मुकदमा हल्का करने को मांगी थी रिश्वत

एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को धानेपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अंकित कुमार यादव को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उनके आवास से गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता से मारपीट के मामले में मुकदमें को हल्का करने व रियायत देने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की थी। साथ ही पैसा न देने पर मुकदमे में फंसने की धमकी दी। इसके बाद धानेपुर के इटवा कवि निवासी शिकायतकर्ता उपेंद्र प्रसाद ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। शिकायतकर्ता से पूरी जानकारी लेने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पिछले कई दिनों से धरपकड़ की कोशिश कर रही थी। बुधवार दोपहर करीब सवा दो बजे पीड़ित ने पैसा लेकर दरोगा अंकित यादव से संपर्क किया। इस दौरान अंकित यादव ने पैसा लेकर मुजेहना दतौली मार्ग पर सीमा वर्मा के किराये के मकान में बुलाया। जहां पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दरोगा अंकित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से कोतवाली में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें