फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: न्यायिक अधिकारियों द्वारा तेल बचाने का प्रयास जारी, आज साइकिल से अदालत पहुंचे जिला जज

डीजल-पेट्रोल के वैश्विक संकट को देखते हुए आम नागरिकों के साथ अधिकारी भी तेल बचाने की मुहिम में आगे आ रहे हैं। बुधवार को अपने आवास से पैदल चलकर कोर्ट पहुंचने वाले जिला जज दुर्ग नरायन सिंह आज अपने स्टाफ के साथ साइकिल से अदालत पहुंचे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह ने भी अपने आवास से अदालत तक का सफर साइकिल से किया। इससे पूर्व परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुनील कुमार सहित कई अन्य अपर जिला जज व मजिस्ट्रेट भी पैदल या साइकिल से अदालत पहुंचे हैं। न्यायिक अधिकारियों का कहना है कि सप्ताह में कम से कम दो से तीन पैदल या साइकिल से कोर्ट पहुंचने का सभी का सामूहिक प्रयास रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें