राजनीतिक दलों को चंदा देने के नाम पर फर्जी तरीके से टैक्स छूट लेने के मामले में आयकर विभाग की टीम ने गोंडा के बेलसर रोड पर बालाजी एसोसिएट नामक फर्म के दफ्तर पर छापेमारी की है। टीम यहां पर फर्म के कर्मियों से जानकारी ले रही है। टीम के सदस्य छापेमारी के बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। जांच को लेकर यहां पर अफरा तफरी मची हुई है।