फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : गोंडा...वनटांगिया गांव की 40 महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की सौगात

वनटांगिया ग्राम रामगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) विभाग द्वारा आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत सत्य सरोज फाउंडेशन के सहयोग से 40 ग्रामीण महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष गरिमा भूषण रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी तन्वी जायसवाल तथा एलबीएस डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह मौजूद रहीं। अतिथियों ने चयनित महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार अपनाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि गरिमा भूषण ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। सिलाई मशीन जैसे संसाधन महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराने में मददगार साबित होंगे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने एनआरएलएम की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आजीविका से जोड़ना विभाग का मुख्य उद्देश्य है। वहीं अन्य अतिथियों ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान उपजिलाधिकारी तरबगंज विश्वामित्र, डीसी एनआरएलएम जे.एन. राव, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद, खंड विकास अधिकारी नवाबगंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें