फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : गोंडा...प्रभारी मंत्री बोले-एसआईआर के लिए कर्मियों पर नहीं बनाया जा रहा दबाव

प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने शुक्रवार को जिले में एक दिवसीय दौरे पर आकर विभिन्न विभागों व एसआईआर के प्रगति की समीक्षा की। सर्किट हाउस में उन्होंने जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक कर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जरूरी संदेश दिए। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि एसआरआर में लगे सभी कर्मचारी स्वेच्छा से अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। सरकार, पार्टी या प्रशासन की ओर से कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। किसी कारण जिन कर्मियों की मौत हुई है उनके प्रति सरकार की पूरी संवेदना है। मृतक बीएलओ की मौत के पहले जारी हुआ वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश आज देश का रोल माडल बना हुआ है। सीएमओ के खिलाफ हुई शिकायतों की जांच के लिए भी उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें