फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का वांछित आरोपी घायल

वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात एसओजी और इटियाथोक पुलिस की संयुक्त टीम की गोकशी के मामले में वांछित आरोपी कमरुद्दीन से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि इटियाथोक क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया। इस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कमरुद्दीन के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एसपी के अनुसार कमरुद्दीन गोकशी के एक मामले में वांछित चल रहा था। उसके विरुद्ध पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें