शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार को मकानों के सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए सदर तहसील के कर्मियों ने आखिरी दिन प्रशिक्षण लिया है। इस दौरान प्रगणकों व पर्यवेक्षक ने मकानों की गणना के लिए जरूरी बारीकियां समझी है। फील्ड ट्रेनर रक्षाराम ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शत-प्रतिशत कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। जिला जनगणना प्रभारी विनीत मिश्र ने बताया कि प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून के बीच मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इसके के लिए कर्मियों का प्रशिक्षण कराया गया है।