फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बार-बार फुंक रहा ट्रांसफार्मर, मुख्य अभियंता से लगाई गुहार

बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशान विद्युत उपभोक्ताओं ने देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ से मिलकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। नवाबगंज क्षेत्र के उमरिया विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत खंडौआ ग्राम प्रधान चिंतामणि तिवारी ने बताया कि 63 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से करीब 200 कनेक्शनों को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। मांग के अनुरूप ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है, जिससे वह बार-बार फुंक जा रहा है और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के साथ मुख्य अभियंता से मिलकर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कराने की मांग की गई है, ताकि क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। वहीं, देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ का कहना है कि संबंधित अवर अभियंता को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें