फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बृजभूषण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- गलत बयानबाजी से खिसक रही राहुल गांधी की जमीन

कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का हर बयान न केवल प्रधानमंत्री का बल्कि पूरे देश का अपमान है। सुप्रीम कोर्ट, सेना और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर वो स्वयं को ही कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का विरोध करते-करते राहुल गांधी इतनी हद तक उतर आए हैं कि देश विरोधी भाषा बोलने लगे हैं। राहुल गांधी के गलत बयानबाजी से उनकी जमीन खिसक रही है। कहा कि प्रियंका गांधी अभी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं हैं। जो पढ़ा दिया जाता है, वह वहीं बोल देती हैं। उनके बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस देश और संस्कृति से विमुख होती जा रही है। मौलाना साजिद रशीदी की टिप्प्णी को लेकर कहा कि किसी को भी यह अधिकार नहीं की वह किसी महिला पर अमर्यादित टिप्पणी करें। यह मामला राजनीति से ऊपर उठकर सम्मान और मर्यादा का है। प्रियंका गांधी वाड्रा के सेना को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अभी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं हैं। जो पढ़ा दिया जाता है, वह वही बोल देती हैं। उनके बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें