गोंडा में सावन के तीसरे सोमवार को खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर में बूंदाबांदी के बीच बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने हर हर महादेव,जय महाकाल, ओम नम: शिवाय के उद्घोष के साथ जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। पांडव द्वारा स्थापित पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर के भव्य शिवलाट पर महिला पुरुष शिवभक्तों ने पुष्प,बेलपत्र,शमी,दुग्ध,गंगाजल आदि से जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामना की। महिलाओं व युवतियों ने व्रत रखकर परिवार के दीर्घायु की कामना की। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत,सी ओ सदर आनंद कुमार राय,थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गर्भगृह व मेला परिसर के सुरक्षा का जायजा लेते रहे।