गोंडा में किसानों को सिंचाई के लिए बड़ी राहत देने के लिए पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंपों पर 60 प्रतिशत तक सरकारी सब्सिडी दी जा रही है। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। किसानों को कुल लागत का केवल 10 प्रतिशत अंशदान जमा करना होगा, जबकि शेष राशि केंद्र व राज्य सरकार तथा बैंक ऋण के माध्यम से उपलब्ध होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने पर भी आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है। विभाग ने किसानों और उपभोक्ताओं से शीघ्र ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है।