पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जारी हिंसा को लेकर गोंडा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। यहां से विहिप नेता राकेश वर्मा गुड्डू के नेतृत्व में ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंबेडकर चौराहा पहुंचे। यहां से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।