फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: महाकुंभ का उत्साह, पैसेंजर व मनवर संगम एक्सप्रेस भी फुल , देखते ही देखते भर गई ट्रेन

अयोध्या के सरयू नदी व प्रयागराज के संगम में बुधवार को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मनकापुर रेलवे स्टेशन पर रही। मंगलवार दोपहर दो बजे स्टेशन पर देर से पहुंची भटनी-अयोध्या पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के लिए भी यात्रियों का तांता लगा रहा। देखते ही देखते पूरी ट्रेन यात्रियों से भर गई। बहुत से यात्री स्टेशन पर छूट गए। स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में रुके श्रद्धालु शीला शुक्ला, कमलेश शुक्ला, रेनू शुक्ला, अनिल तिवारी, गयाप्रसाद शुक्ल, माता प्रसाद शुक्ल ने बताया कि शाम पांच बजे मनवर संगम ट्रेन से प्रयागराज जाएंगे। वहां पहुंच कर मौनी अमावस्या पर भोर के समय संगम में डुबकी लगाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें