फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: चार दिन से लापता मजदूर का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

चार से दिन लापता नवाबगंज के काजीपुर निरिया गांव निवासी हनुमान प्रसाद (40) का शव बुधवार की सुबह गांव से तीन किलोमीटर दूर नरायनपुर खटकहिया में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया अधिक शराब पीने के कारण मौत हुई है। नरायनपुर के खटकहिया गांव निवासी लक्ष्मी सोनकर ने बुधवार की सुबह पुलिस को जानकारी दी। बताया कि गांव में एक युवक का शव पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक वहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। शव की पहचान हनुमान प्रसाद के तौर पर हुई। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। मां शिवपता ने बताया कि चार दिन पहले हनुमान प्रसाद घर से निकले थे। मगर वापस नहीं लौटे। परिजन तलाश कर रहे थे। इसी बीच मौत की सूचना मिली है। मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या करके शव को फेंका गया है। वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्यम सिंह का कहना है कि हनुमान प्रसाद रात में भगवत कथा सुनने के लिए आए थे। थानाध्यक्ष अभय सिंह का कहना है जानकारी में आया है कि मृतक शराब पीता था। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने के कारण मौत होने की आशंका है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। चार सालों से पत्नी रह रहीं थी अलग हनुमान प्रसाद अपने चार भाईयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में मां शिवपता के अलावा पत्नी बिंदा, बेटी पूजा (18), मोहिनी (12) और सुग्रीव (10) हैं। मां शिवपता ने बताया कि उनकी पत्नी बिंदा चार साल से बच्चों के साथ अपने मायके कटरा भोपचंद में रहती हैं। वहीं, घर में पिता निबर, भाई फूलचंद, लक्ष्मण और मंगल समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें