फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा: सोनम वांगचुक के समर्थन में नवोदय विद्यालय के छात्रों की भूख हड़ताल, किया प्रदर्शन

मधुवेंद्र सचान Updated Mon, 20 Jul 2026 08:53 PM IST

सोनम वांगचुक के समर्थन में जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर के छात्रों ने भूख हड़ताल कर सोमवार को प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। छात्रों ने शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रशासन से उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया। सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर के छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाने वाले सोनम वांगचुक का समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि सरकार को इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और योग्य व्यक्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें