फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: रोड सेफ्टी बोर्ड के नीचे दबकर मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

नवाबगंज क्षेत्र परसापुर गांव में सड़क निर्माण के दौरान लगाए गए रोड सेफ्टी बोर्ड के नीचे दबकर एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। परिजनों ने सड़क निर्माण में लगे लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परसापुर गांव के राजू पाल ने बताया कि गडरियन पुरवा में नवाबगंज-गोंडा मार्ग से गांव तक आरसीसी सड़क का निर्माण हो रहा है। शुक्रवार की शाम उनका सबसे छोटा बेटा तीन वर्षीय आशीष पाल खेल रहा था। आरोप है कि सड़क निर्माण का काम कर रहे मजदूरों की लापरवाही से रोड सेफ्टी बोर्ड आशीष के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मरणासन्न हो गया। दुर्घटना के बाद वहां काम कर रहे मजदूर रोड सेफ्टी बोर्ड को लेकर भाग खड़े हुए। घायल बच्चे को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें