फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोंडा में सपाइयों ने प्रदर्शन कर गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा

गोंडा में संसद में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा। सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि गृहमंत्री की टिप्पणी से दलितों व पिछड़ों के प्रति भाजपा की संविधान विरोध मानसिकता जाहिर होती है। उनकी टिप्पणी से दलितों, पिछड़ों और शोषित समाज के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा दलितों और पिछड़ों की विरोधी है। गृहमंत्री के बयान से इसकी पुष्टि होती है। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, नंदिता शुक्ला, रमेश गौतम, पूर्व एमएलसी महफूज खां, सूरज सिंह, संजय विद्यार्थी, मसूद आलम खां सहित अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें