गोंडा में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में शनिवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहे पर एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।