फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में मानदेय भुगतान में देरी पर भड़के रोजगार सेवक, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

गोंडा में कई महीनों से लंबित मानदेय को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। बभनजोत विकासखंड में बृहस्पतिवार को ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) प्रांतीय वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान रोजगार सेवकों, तकनीकी सहायकों, लेखाकार-कंप्यूटर ऑपरेटरों और एपीओ ने “दाम नहीं तो काम नहीं” का नारा बुलंद करते हुए 16 से 25 अप्रैल तक कलमबंद हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सांख्यिकी अधिकारी अनिल कुमार चौधरी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल को सौंपा। अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू हेमंत राव ने कहा कि कई महीनों से भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें