फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में मेडिकल कॉलेज की बिजली गुल, टार्च की रोशनी में हुआ इलाज

गोंडा में मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे से बिजली कटौती के कारण डॉक्टर और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे मेडिकल कॉलेज, सीएमओ कार्यालय व महिला अस्पताल की स्पेशल लाइन की बिजली कट गई। इंनवर्टर व जेरनेटर के सहारे कंप्यूटर व पंखे चलाए गए। लेकिन, शनिवार की सुबह से ही इंवर्टर डिस्चार्ज हो गया। पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया। सुबह 9 बजे तक पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गई। लेकिन, कंप्यूटर व इंटरनेट बंद होने के कारण पर्चा नहीं बन सका। मरीजों के भीड़ को देखते हुए मैनुअल पर्चा बनना शुरू हुआ। इसके बाद ओपीडी में मरीजों का मोबाइल के टार्च की रोशनी में इलाज हुआ। करीब 10 बजकर 15 मिनट पर बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली कटौती के कारण मरीजों का जांच व उपचार प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें