फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में होमगार्ड भर्ती की पहली पाली की परीक्षा संपन्न

गोंडा में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पाली समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। अधिकांश परीक्षार्थियों ने सामान्य विज्ञान के प्रश्नों को आसान और सीधे बताया, जबकि इतिहास और कुछ हद तक भूगोल के प्रश्नों को चुनौतीपूर्ण माना। शहर के शाहिदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकली लरामपुर की नेहा शुक्ला ने बताया कि सामान्य विज्ञान के सवाल काफी सरल थे और आसानी से हल हो गए, लेकिन इतिहास के प्रश्नों ने थोड़ी परेशानी बढ़ाई। वहीं बस्ती निवासी नितिन ने कहा कि परीक्षा का पेपर सिलेबस के अनुरूप रहा, जिससे उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि करेंट अफेयर्स के प्रश्न संतुलित और अच्छे स्तर के थे। अभ्यर्थी अमृत लाल ने भी सामान्य विज्ञान को बेहतर बताया, जबकि इतिहास और भूगोल को अपेक्षाकृत कठिन बताया। कुल मिलाकर परीक्षा का स्तर मध्यम रहा, जिसमें कुछ विषयों ने अभ्यर्थियों की तैयारी को परखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें